विभूतिपुर में देर रात दर्दनाक हादसा: मिट्टी से लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटी, महिला की मौत; पति गंभीर रूप से घायल

0
विभूतिपुर में देर रात दर्दनाक हादसा: मिट्टी से लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटी, महिला की मौत; पति गंभीर रूप से घायल

विभूतिपुर में देर रात दर्दनाक हादसा: मिट्टी से लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटी, महिला की मौत; पति गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Group Join Now

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई मजकोठी वार्ड 9 में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक पलट गई, जिसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतका की पहचान और घायल की स्थिति

हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान राम सुकमारी देवी, पति संजय कुमार सिंह (निवासी- केराई मजकोठी वार्ड 9) के रूप में हुई है।
संजय कुमार सिंह भी गंभीर रूप से जख्मी हैं और उन्हें इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

ट्रॉली पलटने से दंपति दबे

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक चौर से मिट्टी लेकर दंपति के घर के पास मिट्टी गिराने आया था। उस समय दंपति खलिहान में रखी बालू समेट रहे थे।

इसी दौरान चालक ट्रैक्टर को आगे-पीछे कर रहा था कि अचानक मिट्टी से लदा डाला (ट्रॉली) पलट गया और दोनों पति-पत्नी उसके नीचे दब गए।

ग्रामीणों ने निकाला बाहर

हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर दंपति को बाहर निकाला।
लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं पति बेहोशी की हालत में थे, जिन्हें पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर समस्तीपुर ले जाया गया।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed