Samastipur Express: मुंबई के लिए समस्तीपुर से होकर दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल
Samastipur Express: मुंबई के लिए समस्तीपुर से होकर दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल
Samastipur Express: मुंबई के लिए समस्तीपुर से होकर दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल
त्योहारों (Durga Puja, Diwali, Chhath Puja) के दौरान ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अब सहरसा से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक स्पेशल ट्रेन खगड़िया, हसनपुर, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर होकर जाएगी।
इन ट्रेनों की बुकिंग 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है।
सहरसा-लोकमान्य तिलक पूजा स्पेशल ट्रेन का रूट और समय
- ट्रेन संख्या 05585 (सहरसा–लोकमान्य तिलक स्पेशल)
- चलेगी: 19 सितंबर से 28 नवंबर तक
- दिन: हर शुक्रवार
- समय:
- सहरसा से शाम 5:45 बजे प्रस्थान
- मानसी: 6:55 बजे
- खगड़िया: 7:08 बजे
- समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर होकर मुंबई जाएगी।
- ट्रेन संख्या 05586 (लोकमान्य तिलक–सहरसा स्पेशल)
- चलेगी: 21 सितंबर से 30 नवंबर तक
- दिन: हर रविवार
- समय:
- लोकमान्य तिलक से शाम 4:35 बजे प्रस्थान
- तीसरे दिन सुबह 6:00 बजे खगड़िया पहुंचेगी
- 6:18 बजे मानसी पहुंचेगी।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
त्योहारों पर भारी भीड़ और टिकट की किल्लत को देखते हुए रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। इससे खगड़िया और आसपास के यात्रियों को मुंबई आने-जाने में काफी सुविधा होगी।
ये भी पढ़ें–
- निजी अस्पताल में प्रसूता बंधक, जुड़वां बच्चों की मौत; विधायक के हस्तक्षेप से मिली राहत
- 9 सितंबर से शुरू होगी 11वीं और 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा, 24 से 9वीं और 10वीं की परीक्षा
- डीबीकेएन कॉलेज में छात्रों का भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
- समस्तीपुर में 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, बालान नदी में डूबने से गई जान
