Samastipur News: मुंबई से बरामद प्रेमी युगल: लड़की ने जताई परिजनों संग रहने की इच्छा, डेढ़ महीने पहले समस्तीपुर से फरार हुए थे दोनों

0

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मोरवा हलई थाना क्षेत्र से करीब डेढ़ महीने पहले फरार हुआ प्रेमी युगल अब पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को मुंबई से बरामद किया और थाने लाया।

थाना के एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि फरार होने के मामले में पहले से प्राथमिकी दर्ज थी। खोजबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक-युवती मुंबई में हैं। शनिवार को टीम ने कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया।

युवती ने कहा- परिजनों के साथ ही रहना चाहती हूं

पुलिस पूछताछ में युवती ने साफ कहा कि वह अपने परिवार के साथ ही रहना चाहती है। मामले को लेकर सोमवार को युवती को न्यायालय में बयान के लिए पेश किया जाएगा।

आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर होगी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती का बयान और कोर्ट के आदेश के आधार पर ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed