Patna Metro News: हर 20 मिनट पर मेट्रो, किराया सिर्फ ₹15 से ₹30 तक

0

Patna Metro News: हर 20 मिनट पर मेट्रो, किराया सिर्फ ₹15 से ₹30 तक

Patna Metro News: हर 20 मिनट पर मेट्रो, किराया सिर्फ ₹15 से ₹30 तक

Patna Metro News: हर 20 मिनट पर मेट्रो, किराया सिर्फ ₹15 से ₹30 तक

पटना मेट्रो का इंतजार खत्म होने वाला

WhatsApp Group Join Now

पटना के लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही राजधानी में मेट्रो ट्रेन शुरू होने वाली है। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (PMRC) ने आम यात्रियों के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पहले चरण में न्यू आईएसबीटी से भूतनाथ रोड तक मेट्रो चलेगी। यह सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध होगी। हर 20 मिनट पर ट्रेन स्टेशन पर रुकेगी।


किराया और रूट

  • न्यू आईएसबीटी से जीरो माइल तक किराया : ₹15
  • न्यू आईएसबीटी से भूतनाथ रोड तक किराया : ₹30
  • प्रतिदिन 40 से 42 फेरे होंगे।

मेट्रो की सुविधाएं

  • पटना मेट्रो में 3 बोगियां होंगी।
  • एक साथ 1,092 यात्री सफर कर सकेंगे (147 बैठकर + 945 खड़े होकर)।
  • महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 12-12 सीटें आरक्षित
  • मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट।
  • हर कोच में लाल पैनिक बटन और CCTV कैमरा
  • पूरी तरह एसी कोच और ऑटोमेटिक दरवाजे
  • डिस्प्ले बोर्ड पर अगले स्टेशन की जानकारी और अनाउंसमेंट।

पहले चरण की योजना

  • प्राथमिक कॉरिडोर : न्यू आईएसबीटी – जीरो माइल – भूतनाथ रोड
  • यह कॉरिडोर पूरी तरह एलिवेटेड होगा।
  • पटना मेट्रो प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹13,925.5 करोड़ है।
  • इसमें JICA, केंद्र सरकार और बिहार सरकार का योगदान है।
  • पूरे प्रोजेक्ट में दो लाइनें होंगी:
    • रेड लाइन : 16.86 किमी, 12 स्टेशन
    • ब्लू लाइन : 14.56 किमी, 12 स्टेशन
  • सभी 24 स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर, टिकट काउंटर, डिजिटल सूचना बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, खानपान स्टॉल और सुरक्षा की व्यवस्था होगी।

कब तक शुरू होगी पूरी मेट्रो सेवा?

पहले चरण में ट्रेन की शुरुआत जल्द होगी और पूरी मेट्रो सेवा 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed