सरायरंजन में सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत: इलाज के दौरान तोड़ा दम, पिकअप वैन ने मारी थी टक्कर

0

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर न्यूज | सरायरंजन अपडेट

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग गांव के रहने वाले 50 वर्षीय निलेश कुमार उर्फ भवानी सिंह की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार देर शाम पटना के पीएमसीएच में उन्होंने दम तोड़ दिया। गुरुवार को शव गांव पहुंचने पर परिवार में मातम का माहौल छा गया।

🔹 3 अक्टूबर को हुआ था हादसा

यह दर्दनाक घटना 3 अक्टूबर की शाम की है। निलेश कुमार अपनी तिपहिया स्कूटी से मुसरीघरारी जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-322 पर बखरी बुजुर्ग के पास सामने से आ रहे एक पिकअप वैन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

🔹 इलाज के दौरान नहीं बच सके

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें मुसरीघरारी के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें समस्तीपुर रेफर किया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेजा गया।
पीएमसीएच में बुधवार देर शाम निलेश कुमार की मौत हो गई।

🔹 परिवार में कोहराम, ग्रामीणों में शोक

मृतक किसान और दिव्यांग थे। उनके परिवार में पत्नी शकुंतला कुमारी (शिक्षिका), पुत्र मोलू कुमार और उत्कर्ष कुमार हैं।
शव घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

शोक व्यक्त करने पहुंचे भाजपा नेता प्रो. अमरेंद्र कुमार, अनिल सिंह बाबा, संजय सिंह, देवेंद्र प्रसाद सिंह, शशिधर सिंह, सुरेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, चंदर दास, लालबाबू सिंह और विवेकानंद राय सहित कई ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाया।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed