उजियारपुर में जमीनी विवाद पर मारपीट: भगवानपुर देसुआ में दो पक्षों की झड़प, आधा दर्जन लोग घायल

0

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर न्यूज | उजियारपुर अपडेट

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस झड़प में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

🔹 जमीन के विवाद से भड़की मारपीट

प्रथम पक्ष के पवन कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष की बहन ने अपने हिस्से की जमीन उनके नाम रजिस्ट्री कर दी थी। इसके बाद उन्होंने दाखिल-खारिज कराकर बाउंड्रीवाल बनवाया।

आरोप है कि इसी जमीन पर कब्जा करने के लिए दूसरे पक्ष के करीब 15-20 लोग हथियार और लाठी-डंडों से लैस होकर घर पहुंच गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

🔹 लोहे के हथियार से किया हमला

पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावरों ने लोहे के रॉड और ड्रिल मशीन से चहारदीवारी क्षतिग्रस्त कर दी। जब परिवार के लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगसारा गांव से आए युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

इस घटना में परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

🔹 वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी

घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें हमलावरों को लाठी-डंडे और ड्रिल मशीन से चहारदीवारी तोड़ते हुए देखा जा सकता है।

उजियारपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। एक पक्ष की ओर से आवेदन दिया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed