Samastipur News: विद्यापतिनगर में जलजमाव से हादसा: चावल से भरा ट्रक पलटा, चालक-खलासी बाल-बाल बचे
Samastipur News: विद्यापतिनगर में जलजमाव से हादसा: चावल से भरा ट्रक पलटा, चालक-खलासी बाल-बाल बचे
Samastipur News: विद्यापतिनगर में जलजमाव से हादसा: चावल से भरा ट्रक पलटा, चालक-खलासी बाल-बाल बचे
चावल से लदा ट्रक पलटने से मचा हड़कंप
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निर्माणाधीन एनएच-122B पर बढ़ौना ढाला के पास चावल से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान चालक और खलासी समय रहते कूदकर सुरक्षित बच निकले।
पानी और कीचड़ बने हादसे की वजह
ट्रक चालक चंदन कुमार ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल से चावल लेकर मोहिउद्दीननगर बाजार जा रहे थे। लेकिन रास्ते में बारिश से जमा पानी और कीचड़ की वजह से ट्रक का पहिया गहरे गड्ढे में फंस गया। इस दौरान गाड़ी फिसलकर पलट गई।
सड़क निर्माण अधूरा, लोगों में आक्रोश
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण एजेंसी ने करीब 50 मीटर सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया है। बारिश होने पर यहां पानी भर जाता है और कीचड़ फैलने से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। यही वजह है कि इस जगह पर अक्सर छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं।
पुलिस पहुंची मौके पर
हादसे की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थाना पुलिस डायल 112 वाहन के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवाने और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें–
- ताजपुर में 10 दिन से पानी की किल्लत, जल मीनार का प्रीपेड मीटर नहीं रिचार्ज
- मुंबई के लिए समस्तीपुर से होकर दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा पर चलेगी स्पेशल ट्रेन,
- सहरसा से अमृतसर के लिए शुरू होगी अमृत भारत ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
- समस्तीपुर में 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, बालान नदी में डूबने से गई जान
