Samastipur News: विद्यापति नगर में गैस गोदाम से चोरी: 73 एलपीजी सिलेंडर गायब, चोरों ने सीसीटीवी भी तोड़ा

0
Samastipur News: विद्यापति नगर में गैस गोदाम से चोरी: 73 एलपीजी सिलेंडर गायब, चोरों ने सीसीटीवी भी तोड़ा

Samastipur News: विद्यापति नगर में गैस गोदाम से चोरी: 73 एलपीजी सिलेंडर गायब, चोरों ने सीसीटीवी भी तोड़ा

WhatsApp Group Join Now

विद्यापति नगर (समस्तीपुर)। सोमवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। वाजिदपुर पंचायत के 10 नंबर ढाला के पास स्थित मे. उत्कर्ष इंडेन ग्रामीण वितरक गैस गोदाम से चोर 73 भरे हुए एलपीजी सिलेंडर लेकर फरार हो गए।

ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर

गैस गोदाम का ताला तोड़कर चोर गाड़ी से अंदर दाखिल हुए और रातों-रात दर्जनों सिलेंडर गायब कर दिए। जानकारी के मुताबिक, ये सभी सिलेंडर सोमवार को ही गोदाम में लाए गए थे।

मैनेजर ने दी जानकारी

गोदाम के मैनेजर आदित्य कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने उन्हें चोरी की सूचना दी। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी गोदाम से 67 सिलेंडर चोरी हो चुके हैं, लेकिन उस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

चोरों ने न केवल सिलेंडर बल्कि अन्य सामान भी चुरा लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर मशीन भी ले गए ताकि पुलिस को सबूत न मिल सके।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यापति नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अपर थानाध्यक्ष अराधना कुमारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। फिलहाल पीड़ित की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

स्थानीय लोग सहमे

लगातार हो रही सिलेंडर चोरी की घटनाओं से इलाके के व्यवसायी और आम लोग सहमे हुए हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुटे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed