Samastipur News: समस्तीपुर नगर निगम पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन | पेंशन और वेतन भुगतान की मांग
Samastipur News: समस्तीपुर नगर निगम पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन | पेंशन और वेतन भुगतान की मांग
Samastipur News: समस्तीपुर नगर निगम पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन | पेंशन और वेतन भुगतान की मांग
समस्तीपुर। नगर निगम के स्थाई सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जीवछ पासवान के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
कर्मचारियों ने 15 सितंबर तक बकाया वेतन और डीए भुगतान करने का ज्ञापन निगम प्रशासन को सौंपा था। लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। उनकी मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:
- पंचम, षष्ठम और सप्तम वेतन आयोग के बकाया का भुगतान
- सेवा पुस्तिका का सत्यापन और दुरुस्तीकरण
- सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन और सेवांत लाभ का भुगतान
- सेवाकाल में मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति
- 1994 से वेतन से काटी गई भविष्य निधि (PF) राशि का भुगतान
उग्र आंदोलन की चेतावनी
कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी सभी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे अपना विरोध प्रदर्शन और तेज करेंगे। सफाई कर्मियों ने साफ किया है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें–
- समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से 60 हजार रुपए लूटे, विरोध करने पर मारपीट
- विभूतिपुर सड़क हादसा: इलाज के दौरान युवक की मौत, घर में मातम
- समस्तीपुर में नाली का पानी बहाने को लेकर बवाल, महिला और 3 साल का बच्चा घायल
- विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर में CCTV और DRONE कैमरे की निगरानी में होगी दंगल कुश्ती प्रतियोगिता
