Samastipur News: समस्तीपुर में कल होगा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, महिलाओं की भागीदारी पर खास जोर
Samastipur News: समस्तीपुर में कल होगा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, महिलाओं की भागीदारी पर खास जोर
Samastipur News: समस्तीपुर में कल होगा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, महिलाओं की भागीदारी पर खास जोर
समस्तीपुर।
समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए का बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन 16 सितंबर (सोमवार) को पटेल मैदान में आयोजित होगा। सम्मेलन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। जदयू, भाजपा, लोजपा (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।
महिलाओं की भागीदारी पर फोकस
एनडीए घटक दलों की बैठक जदयू कार्यालय में हुई, जिसमें यह तय किया गया कि सम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जदयू की नगर अध्यक्ष शकुंतला वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को जो सम्मान और अवसर दिया है, उससे उनका झुकाव एनडीए के प्रति बढ़ा है।
पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी ने भी कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने में नीतीश सरकार की बड़ी भूमिका रही है। यही कारण है कि इस सम्मेलन में महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर जोर दिया जा रहा है।
‘225 का लक्ष्य पूरा करेंगे’ – जदयू जिलाध्यक्ष
जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि इस सम्मेलन के जरिए जिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को 2025 चुनाव को लेकर संदेश दिया जाएगा।
उन्होंने कहा – “हमारा लक्ष्य 225 का है और इसे हम जरूर पूरा करेंगे।”
मंत्री और सांसद भी होंगे शामिल
कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और एनडीए के सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे।
लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह ने बताया कि सम्मेलन में स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी और मुजफ्फरपुर की सांसद वीणा देवी भी भाग लेंगी।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी निषाद ने कहा कि मोरवा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में पहुंचेंगे।
सम्मेलन स्थल पर तैयारी पूरी
सम्मेलन स्थल पटेल मैदान पर अंतिम तैयारियां की जा रही हैं। बारिश की वजह से कुछ जगहों पर पानी भर गया था, जिसे बालू डालकर दुरुस्त किया गया है।
जदयू प्रवक्ता मोहम्मद अनस रिजवान ने बताया कि सम्मेलन स्थल पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
ये भी पढ़ें–
