Samastipur News: समस्तीपुर में जमीन विवाद पर मारपीट: दो गुटों में लाठी-डंडे चले, चाचा-भतीजे समेत 3 लोग घायल

0

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के मुजौना गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जोरदार मारपीट हो गई। विवाद महज 10 धुर जमीन को लेकर था, लेकिन मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

चाचा-भतीजे समेत तीन लोग घायल

इस घटना में एक ही परिवार के चाचा-भतीजे समेत 3 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित का आरोप

घायल पक्ष के सदस्य अनिल पासवान ने बताया कि वह घर की मरम्मत का काम कर रहे थे। तभी पड़ोसी दीपेश पासवान और मुकेश पासवान अपने साथियों के साथ पहुंचे और बिना कुछ कहे लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस जमीन विवाद को लेकर पहले भी पंचायत हो चुकी थी, लेकिन विवाद अब भी खत्म नहीं हुआ।

पुलिस ने कहा- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

इस घटना पर वैनी थाना प्रभारी कल्पना कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। सभी घायल इलाज के लिए अस्पताल जा चुके थे। थाना प्रभारी ने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed