समस्तीपुर जंक्शन पर रोती हुई बच्ची मिली: RPF ने बचाया, परिजनों की तलाश जारी

0

समस्तीपुर जंक्शन पर रोती हुई बच्ची मिली: RPF ने बचाया, परिजनों की तलाश जारी

समस्तीपुर जंक्शन पर रोती हुई बच्ची मिली: RPF ने बचाया, परिजनों की तलाश जारी

समस्तीपुर जंक्शन पर रोती हुई बच्ची मिली: RPF ने बचाया, परिजनों की तलाश जारी

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर जंक्शन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने लगभग तीन वर्ष की एक रोती हुई बच्ची को बरामद किया। बच्ची स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर एफओबी के पास मिली थी।

गश्त के दौरान दिखी बच्ची

जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर गश्त के दौरान उप निरीक्षक पी.के. चौधरी, एस.एस. कुमार और आरक्षी विजय कुमार की टीम को यह बच्ची दिखाई दी। बच्ची को देखकर यात्रियों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची महिला आरक्षी ने बच्ची से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ रही।


RPF ने स्टेशन पर कराई घोषणा

बच्ची ने मेहंदी रंग का छींटदार टॉप और स्कर्ट पहन रखा था और सांवली रंग की थी। आरपीएफ ने तुरंत सहयोग कार्यालय से संपर्क किया और स्टेशन पर उद्घोषणा (announcement) कराई, लेकिन कोई भी परिजन सामने नहीं आया।

इसके बाद बच्ची को आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर लाया गया और महिला आरक्षी सुमन मीणा की देखरेख में सुरक्षित रखा गया।


चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपी गई बच्ची

घटना की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन समस्तीपुर को दी गई। सूचना मिलने पर काउंसलर संगीता कुमारी अपनी टीम के साथ आरपीएफ पोस्ट पहुंचीं और बच्ची से पूछताछ की।
बच्ची ने सिर्फ इतना कहा कि “मम्मी उधर गई है।” फिलहाल, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम बच्ची के परिजनों की तलाश कर रही है।


उसी दिन रेड रेस्क्यू अभियान में मिले 8 बाल श्रमिक

वहीं, बताया गया कि उसी दिन प्लेटफॉर्म संख्या चार पर चलाए गए रेड रेस्क्यू अभियान के दौरान आठ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। RPF टीम ने इन सभी को भी सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू की।\

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed