Samastipur Express: समस्तीपुर में लापता वृद्ध का शव बरामद: कचरा भवन के पास गड्ढे में मिली लाश
Samastipur Express: समस्तीपुर में लापता वृद्ध का शव बरामद: कचरा भवन के पास गड्ढे में मिली लाश
घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक लापता वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तीरा पंचायत के तीरा जटमलपुर गांव निवासी शिवजी महतो का शव स्थानीय पंचायत के कचरा भवन के पास गड्ढे में तैरता हुआ मिला।
बच्चों ने देखी तैरती लाश
जानकारी के अनुसार, गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में शव तैरता देख बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
शव काफी सड़ा-गला होने के कारण पहचान मुश्किल थी, लेकिन कपड़ों के आधार पर पहचान की गई।
5 नवंबर से थे लापता
मृतक की पत्नी जीवझी देवी ने बताया कि शिवजी महतो 5 नवंबर को विधानसभा चुनाव में मतदान करने बंगाल से समस्तीपुर आए थे। उसी दिन दोपहर से वह अचानक लापता हो गए थे।
परिजनों ने 13 नवंबर को कल्याणपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने शव भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए
सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना के सुमन कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है।
थाना प्रभारी बोले— पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कारण
थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि
- शव काफी सड़ा-गला है
- मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा
मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें–
