आज से समस्तीपुर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया शुरू

0

आज से समस्तीपुर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया शुरू

आज से समस्तीपुर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया शुरू

आज से समस्तीपुर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया शुरू

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर – बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए समस्तीपुर जिले में आज से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन के लिए जिला और अनुमंडल कार्यालयों में विशेष काउंटर बनाए गए हैं।


कहां-कहां होगा नामांकन

नामांकन की प्रक्रिया आज से जिले के अलग-अलग स्थानों पर शुरू की गई है।

  • समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार डीडीसी कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे।
  • कल्याणपुर और वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अपना पर्चा समस्तीपुर अनुमंडल कार्यालय में भरेंगे।
  • रोसड़ा और हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन रोसड़ा अनुमंडल कार्यालय में होगा।
  • विभूतिपुर और उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय में पर्चा दाखिल करेंगे।
  • वहीं मोहिउद्दीननगर और मोरवा विधानसभा क्षेत्र के लिए शाहपुर पटोरी अनुमंडल कार्यालय परिसर में नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
  • सरायरंजन विधानसभा के लिए सरायरंजन पंचायत समिति भवन में नामांकन की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा और व्यवस्था के सख्त इंतजाम

नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरती है।
मोहिउद्दीननगर के 317 और मोरवा के 345 मतदान केंद्रों पर चुनाव होंगे। इन दोनों क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया कड़ी चौकसी के बीच पूरी की जाएगी।
प्रत्येक अनुमंडल कार्यालय में अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं ताकि भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके।


निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति

प्रशासन ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्वाची पदाधिकारियों (RO) और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों (ARO) की नियुक्ति कर दी है।

  • मोहिउद्दीननगर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी (RO) – एसडीओ विकास कुमार पांडेय रहेंगे।
  • एआरओ के रूप में मोहिउद्दीननगर बीडीओ नवकज कुमार और सहायक एआरओ के रूप में पटोरी सीओ अभिषेक कुमार तैनात रहेंगे।
  • मोरवा विधानसभा के आरओपटोरी डीएसएलआर रोहित कुमार, जबकि एआरओ के रूप में पटोरी बीडीओ कुमुद रंजन रहेंगे।

प्रशासन ने की अपील

जिला प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों और समर्थकों से अपील की है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान शांति और नियमों का पालन करें। साथ ही किसी भी तरह की भीड़ या नारेबाजी से बचें ताकि प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरी की जा सके।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed