मोहिउद्दीननगर में भीषण अगलगी से दो घर राख, चार लाख की संपत्ति जलकर नष्ट
मोहिउद्दीननगर में भीषण अगलगी से दो घर राख, चार लाख की संपत्ति जलकर नष्ट
मोहिउद्दीननगर (समस्तीपुर): बुधवार की देर रात मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बोचहा पंचायत वार्ड संख्या-13 में अचानक लगी आग ने दो परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी।
कुछ ही मिनटों में रोबिन महतो और नवीन महतो के दो घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए।
शॉर्ट सर्किट से लगी होने की आशंका
ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
रात के सन्नाटे में जब लोगों ने आग की लपटें देखीं, तब तक घरों में रखा सारा सामान जल चुका था।
आग इतनी तेज थी कि गृहस्थी का सामान, कपड़े, बिस्तर, अनाज और जरूरी दस्तावेज सब कुछ नष्ट हो गया।
इस हादसे में एक भैंस के झुलसने की भी सूचना मिली है।
ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, बड़ी तबाही टली
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बाल्टी और मोटर पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
उनकी तत्परता से आग को पास के अन्य घरों तक फैलने से रोक लिया गया।
यदि ग्रामीण समय रहते सक्रिय नहीं होते, तो कई और घर इसकी चपेट में आ सकते थे।
प्रशासन ने पहुंचाई राहत सामग्री
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया प्रभात रंजन यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी सीओ बृजेश कुमार द्विवेदी को दी।
सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से राजस्वकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
पीड़ित परिवारों को पॉलिथिन शीट, राशन सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं दी गईं।
प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर जल्द सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें–
