Samastipur Express: रोहुआ पूर्वी में मारपीट मामले के तीन सगे भाई गिरफ्तार

0
Samastipur Express: रोहुआ पूर्वी में मारपीट मामले के तीन सगे भाई गिरफ्तार

Samastipur Express: रोहुआ पूर्वी में मारपीट मामले के तीन सगे भाई गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

वारिसनगर। पुलिस ने मंगलवार को रोहुआ पूर्वी गांव में छापेमारी कर मारपीट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला करीब दस दिन पहले हुई मारपीट की घटना से जुड़ा हुआ है।

थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि घटना के बाद से सभी आरोपी लगातार फरार थे। इसके बाद केस की आईओ ब्यूटी रानी ने पुलिस टीम के साथ रोहुआ पूर्वी में छापेमारी की। मौके पर पुलिस ने आरोपित धर्मेंद्र महतो, सुधीर महतो और दिलीप महतो को पकड़ लिया।

पुलिस की ओर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed