Samastipur Express: समस्तीपुर जंक्शन पर बड़ा अभियान, 11 नाबालिगों की जान बची

0
Samastipur Express: समस्तीपुर जंक्शन पर बड़ा अभियान, 11 नाबालिगों की जान बची

Samastipur Express: समस्तीपुर जंक्शन पर बड़ा अभियान, 11 नाबालिगों की जान बची

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर। समस्तीपुर जंक्शन पर गुरुवार को मानव तस्करी और बाल श्रम रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 नाबालिग बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया

यह अभियान सामाजिक संस्था ‘प्रयास’ द्वारा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में चलाया गया। टीम को यहां डरे-सहमे अवस्था में बैठे नाबालिगों का एक समूह मिला, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई।


मानव तस्कर आरोपी गोविंद कुमार गिरफ्तार

अभियान के दौरान टीम ने एक मानव तस्कर गोविंद कुमार को भी पकड़ लिया।
तस्कर इन बच्चों को राजस्थान के श्रीगंगानगर में फल पैकिंग के काम के बहाने ले जा रहा था।

बच्चों का बयान

बच्चों ने बताया कि वे

  • खगड़िया
  • बेगूसराय
  • मधेपुरा

जिलों के रहने वाले हैं।
परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वे तस्कर के दिखावे में आ गए थे।


गिरफ्तार तस्कर का घर खगड़िया में

पकड़े गए तस्कर की पहचान खगड़िया जिले के पसरा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी के रूप में हुई है।


अभियान में शामिल टीम

अभियान का नेतृत्व प्रयास संस्था के रेड रेस्क्यू इंचार्ज सोनेलाल ठाकुर ने किया।
टीम में शामिल थे—

  • मुकेश कुमार सिंह
  • कमलेश कुमार
  • आरपीएफ के श्याम सुंदर कुमार
  • रोहित कुमार
    आदि।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed