समस्तीपुर के दसों विधानसभा क्षेत्र में नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं हुआ नामांकन; दिव्यांग वोटरों के लिए प्रशासन करेगा गाड़ी की व्यवस्था

समस्तीपुर के दसों विधानसभा क्षेत्र में नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं हुआ नामांकन; दिव्यांग वोटरों के लिए प्रशासन करेगा गाड़ी की व्यवस्था

समस्तीपुर जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन दोपहर 3 बजे तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।

नामांकन की तिथि और प्रक्रिया

डीएम ने कहा कि 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।
18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 20 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे।

समस्तीपुर जिले में प्रथम चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा और 14 नवंबर को समस्तीपुर कॉलेज में वोटों की गिनती की जाएगी।


दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था

डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि प्रशासन ने दिव्यांग (PWD) और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की है।

जो मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं जा सकते, उनके लिए घर पर मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
ऐसे मतदाता 15 अक्टूबर तक संबंधित कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।

वहीं, जो दिव्यांग मतदाता मतदान केंद्र जाकर वोट देना चाहते हैं, वे चुनाव आयोग के ‘सक्षम ऐप’ के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
उनका आवेदन स्वीकृत होने पर प्रशासन की ओर से आवागमन के लिए गाड़ी की व्यवस्था की जाएगी।


मतदान सामग्री वितरण केंद्र तय

जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के मतदान कर्मियों के लिए मतदान सामग्री वितरण की व्यवस्था भी तय कर दी गई है।

  • समस्तीपुर कॉलेज: समस्तीपुर, कल्याणपुर और वारिसनगर विधानसभा के मतदान कर्मी
  • आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय: उजियारपुर और विभूतिपुर विधानसभा
  • गुलाब राय यमुना उच्च विद्यालय, शाहपुर पटोरी: मोरवा और मोहिउद्दीनगर विधानसभा
  • केशव सम्प्रदाय महाविद्यालय, सरायरंजन: सरायरंजन विधानसभा
  • केदार संत रघुवंश महाविद्यालय, रोसड़ा: रोसड़ा और हसनपुर विधानसभा

सभी केंद्रों पर मतदान कर्मियों को ईवीएम और अन्य सामग्री निर्धारित तिथि पर उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें

WhatsApp Group Join Now

Related Articles

समस्तीपुर में कड़ाके की ठंड: 2 दिनों में 10 डिग्री लुढ़का पारा, ‘कोल्ड डे’ जैसे हालात, जानें मौसम का हाल

समस्तीपुर में कड़ाके की ठंड: 2 दिनों में 10 डिग्री लुढ़का पारा, ‘कोल्ड डे’ जैसे हालात, जानें मौसम का हाल

Samastipur Express: समस्तीपुर जंक्शन पर बड़ा अभियान, 11 नाबालिगों की जान बची

समस्तीपुर। समस्तीपुर जंक्शन पर गुरुवार को मानव तस्करी और बाल श्रम रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 नाबालिग बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से

Samastipur Express: सड़क हादसे में 7 वर्षीय स्कूली बच्चे की मौत, गांव में छाया मातम

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गाहर पूर्वी पंचायत के गुदार घाट गांव में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 7 साल के

विभूतिपुर में देर रात दर्दनाक हादसा: मिट्टी से लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटी, महिला की मौत; पति गंभीर रूप से घायल

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई मजकोठी वार्ड 9 में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक पलट गई, जिसमें दबकर एक महिला की

प्रेमी युगल का वीडियो वायरल: समस्तीपुर में घर छोड़कर शादी करना बना नया ट्रेंड

समस्तीपुर में प्रेमी जोड़ों का नया ट्रेंड समस्तीपुर। जिले में इन दिनों प्रेमी युगल द्वारा घर छोड़कर शादी करना और फिर खुद ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना एक

Samastipur Express: समस्तीपुर सदर अस्पताल के ओपीडी में टीबी संक्रमण का खतरा बढ़ा

समस्तीपुर सदर अस्पताल में सामान्य मरीजों के साथ-साथ टीबी मरीजों का भी इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी के पहले तल पर स्किन वार्ड के ठीक सामने

Leave a Comment

latest news

advertise your business here

Contact Now

advertise your business here

Contact Now

advertise your business here

Contact Now

advertise your business here

Contact Now

advertise your business here

Contact Now