समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। भूषण चौक रेवाड़ी ढाला के पास तेज रफ्तार बाइक ने एक 25 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक का दाहिना पैर टूट गया। घायल को तुरंत समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल युवक साले की शादी में जा रहा था
घायल युवक की पहचान गौतम मालाकार, पिता—पप्पू मालाकार, निवासी—चिरंजीपुर, बेगूसराय के रूप में हुई है।
गौतम अपने साले ओमप्रकाश की शादी में शामिल होने के लिए अपने ससुराल छतौना आ रहे थे।
दुकान से सामान लेकर बाइक के पास लौट रहे थे तभी हादसा हुआ
साढ़ू ने बताया कैसे हुआ हादसा
गौतम के साढ़ू राम कुमार ने बताया कि दुर्घटना के समय गौतम दुकान से सामान खरीदकर अपनी बाइक की ओर लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद गौतम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उनके ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी।
पत्नी और परिवार लेकर पहुंचे अस्पताल
गौतम की पत्नी दुर्गा कुमारी, जो पहले से ही अपनी 1 साल की बेटी के साथ मायके में थीं, सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचीं। परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
एक्स-रे के बाद आगे का इलाज होगा
डॉक्टर ने दी जानकारी
सदर अस्पताल के आपातकालीन विभाग में डॉ. विनायक कुमार की निगरानी में उनका इलाज शुरू हुआ। डॉक्टर के अनुसार, घायल युवक के दाहिने पैर की हड्डी टूट चुकी है।
एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद आगे का उपचार तय किया जाएगा।
पुलिस जांच में जुटी
इस घटना पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है।
घायल की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें–
- बिहार के 75 लाख किसानों के खाते में आज आएंगे 2000 रुपये, पीएम मोदी जारी करेंगे 21वीं किस्त
- Samastipur Express: रोहुआ पूर्वी में मारपीट मामले के तीन सगे भाई गिरफ्तार