समस्तीपुर जिले के मोरवा क्षेत्र में जोरपुरा पंचायत के सरपंच रामनरेश शाह के साथ मारपीट और लूट की वारदात हुई है। सरपंच के अनुसार, आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर जमकर मारपीट की और 26,000 रुपये छीन लिए।
सरपंच ने हलई थाना में दी लिखित शिकायत
पीड़ित सरपंच रामनरेश शाह ने घटना के बाद हलई थाना में आवेदन दिया है। शिकायत में उन्होंने राधा प्रसाद चौधरी के बेटे धीरेंद्र कुमार चौधरी को नामजद आरोपी बताया है।
रास्ते को लेकर चल रहा था विवाद
एक महीने से था तनाव
सरपंच ने बताया कि करीब एक महीने पहले टोले के लोगों की शिकायत पर उन्होंने रास्ता विवाद को लेकर एक पंचायत की थी। पंचायत के बाद से आरोपी लगातार इससे नाराज चल रहा था।
सुबह तगादा करने जा रहे थे सरपंच
घटना मंगलवार सुबह की है। सरपंच दूध लाने और तगादा करने जोरपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और बुरी तरह पिटाई कर दी। फिर उनके पास रखे 26 हजार रुपये छीन लिए।
पहले भी हो चुकी है मारपीट
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले भी सरपंच के साथ मारपीट की घटना हुई थी। उस समय भी उन्होंने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि सरपंच द्वारा दिए गए आवेदन पर जांच शुरू कर दी गई है।
एएसआई को भेजा गया मौके पर
जांच के लिए एएसआई कृष्ण प्रसाद को घटना स्थल पर भेजा गया है। पुलिस ने कहा है कि जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें–
- फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द: जनसेवा एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी शामिल
- मुसरीघरारी में वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, छह जवान घायल