Samastipur Express: 6562 बिना टिकट यात्रियों से वसूले गए 55.37 लाख रुपये जुर्माना

0
Samastipur Express: 6562 बिना टिकट यात्रियों से वसूले गए 55.37 लाख रुपये जुर्माना

Samastipur Express: 6562 बिना टिकट यात्रियों से वसूले गए 55.37 लाख रुपये जुर्माना

समस्तीपुर में 16 घंटे का विशेष टिकट जांच अभियान चला

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर रेलवे मंडल में बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए रेलवे विभाग ने एक बड़ा अभियान चलाया। मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों पर 16 घंटे तक किला बंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों की सघन जांच की गई और बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार यात्रा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

192 टिकट जांचकर्मी और RPF जवान थे तैनात

रेलवे अधिकारियों की अलग-अलग टीमों के साथ कुल 192 टिकट जांचकर्मी, रेलवे अधिकारी और RPF जवान इस अभियान में शामिल हुए। टीमों ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों दोनों में टिकट चेकिंग की।

6562 यात्रियों पर कार्रवाई, 55.37 लाख की वसूली

अभियान के दौरान कुल 6562 मामलों में बिना टिकट या गलत टिकट के चलते जुर्माना लगाया गया।
इन सभी यात्रियों से मिलाकर रेलवे ने 55 लाख 37 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

इन स्टेशनों पर चला अभियान

यह विशेष चेकिंग अभियान समस्तीपुर मंडल के कई स्टेशनों पर चलाया गया, जिनमें प्रमुख हैं—

  • समस्तीपुर
  • दरभंगा
  • सहरसा
  • रक्सौल
  • नरकटियागंज
  • बापूधाम मोतिहारी
  • जयनगर
  • सीतामढ़ी

रेलवे ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed