Samastipur Express: विभूतिपुर में सरपंच पुत्र को सीने में गोली, हालत गंभीर – अपराधी फरार
Samastipur Express: विभूतिपुर में सरपंच पुत्र को सीने में गोली, हालत गंभीर – अपराधी फरार
समस्तीपुर में फिर बढ़ा अपराध, सरपंच पुत्र पर जानलेवा हमला
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक बड़ी वारदात हुई। नरहन पुल के पास बांध पर घात लगाए बदमाशों ने सरपंच पुत्र को सीने में गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक का नाम आदित्य राज उर्फ सोनू राज (23) है। वह नरहन स्टेट पंचायत की सरपंच रेखा सिन्हा और राजीव कुमार श्रीवास्तव उर्फ टीकू का पुत्र है। सोनू वार्ड संख्या-4 का रहने वाला बताया जा रहा है।
सीने में लगी गोली, हालत नाजुक – पहले सीएचसी, फिर सदर अस्पताल रेफर
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल सोनू को विभूतिपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों ने बाद में उसे शहर के आदर्श नगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
दोस्तों के साथ भोज खाने जा रहा था, तभी वारदात हुई
बाइक पर तीन दोस्त, दुकान के पास पहले से छिपे थे बदमाश
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 8 बजे सोनू अपने दोस्तों दिव्यांशु और गौरव के साथ बाइक से नारहन बांध किनारे भोज खाने जा रहा था।
बाइक सोनू चला रहा था। जैसे ही वे बांध पर एक दुकान के पास पहुंचे, वहां पहले से तीन अपराधी घात लगाए खड़े थे।
मौका मिलते ही बदमाशों ने सोनू के सीने में गोली मार दी, जो आर-पार हो गई। गोली चलने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
सोनू ने बताया—‘मैं अपराधियों को पहचानता हूं’
अस्पताल में इलाज के दौरान सोनू ने पुलिस को बताया कि वह अपराधियों को पहचानता है।
उसने गोली मारने वाले युवक का नाम राहुल उर्फ पंजाबी बताया है।
इधर, ग्रामीणों का कहना है कि गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल भेजा।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
विभूतिपुर पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों और दोस्तों से पूछताछ भी की है।
फिलहाल गोली मारने के कारणों का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें–
