बिहार के 75 लाख किसानों के खाते में आज आएंगे 2000 रुपये, पीएम मोदी जारी करेंगे 21वीं किस्त

0
बिहार के 75 लाख किसानों के खाते में आज आएंगे 2000 रुपये, पीएम मोदी जारी करेंगे 21वीं किस्त

बिहार के 75 लाख किसानों के खाते में आज आएंगे 2000 रुपये, पीएम मोदी जारी करेंगे 21वीं किस्त

बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर

WhatsApp Group Join Now

बिहार के करीब 75 लाख से ज्यादा किसानों के लिए आज बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त बुधवार को जारी की जाएगी। किसानों के खाते में 2000 रुपये दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच भेजे जाएंगे।


पीएम मोदी करेंगे किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर यह राशि जारी करेंगे। इस किस्त का इंतजार राज्य के लाखों किसान कर रहे थे।


पिछली किस्त अगस्त में जारी हुई थी

इससे पहले 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी की गई थी, जिसका फायदा बिहार के 74 लाख से अधिक किसानों को मिला था।
21वीं किस्त में भी सभी योग्य किसानों के नाम शामिल किए गए हैं।


ई-केवाईसी नहीं कराया तो रुक सकती है किस्त

हालांकि किसानों को एक जरूरी बात ध्यान रखनी होगी—

E-KYC जरूरी

  • जिन किसानों ने E-KYC पूरा नहीं किया है, उनकी किस्त रुक सकती है
  • फार्मर आईडी की अनिवार्यता फिलहाल इस बार भी नहीं की गई है।

इस साल की आखिरी किस्त

केंद्र सरकार हर साल किसानों को 6000 रुपये तीन समान किस्तों में देती है।

  • आज जारी होने वाली राशि इस साल की तीसरी और अंतिम किस्त है।
  • बाढ़ प्रभावित पंजाब, जम्मू और श्रीनगर के किसानों को तीसरी किस्त पहले ही भेजी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed