विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर गर्भपात कराने का प्रयास किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने इस घटना को लेकर स्थानीय थाने में कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मारपीट कर गर्भपात का प्रयास, कई आरोपी नामजद
दर्ज FIR में गांव के ही सुधीर कुमार, सुनील कुमार, मनीष कुमार, योगेंद्र राय, नकुल कुमार, सुखलाल राय, सागर राय, पिंटू कुमार, प्रमिला देवी, जूली कुमारी, जुही कुमारी, रीता देवी, भारती देवी और गीता देवी को नामजद किया गया है।
पीड़िता की मां के अनुसार वह अपनी गर्भवती बेटी और गोतनी के साथ बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपित लाठी, डंडा, लोहे का रॉड और तेज धारदार हथियार लेकर पहुंचे और हमला शुरू कर दिया।
गुप्तांग पर हमला, गले से चेन और कैश भी लूटा
FIR में कहा गया है कि आरोपितों ने गर्भवती महिला को बुरी तरह पीटा और गर्भपात कराने के इरादे से उसके गुप्तांग पर हमला किया।
हमले के दौरान उसके गले से सोने की चेन और ₹1,800 नकद भी छीन लिया गया।
112 पुलिस टीम को सूचना, गर्भवती महिला अस्पताल में भर्ती
घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जख्मी गर्भवती महिला और अन्य घायलों को सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए दलसिंहसराय स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।
प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कार्रवाई में जुटी
विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने पुष्टि करते हुए कहा कि
“गर्भवती महिला के साथ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”
ये भी पढ़ें–
- समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने कुचला, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
- समस्तीपुर में महिला के साथ मारपीट: गवाही देने पर घर में घुसकर किया हमला, दाहिने हाथ की हड्डी टूटी