📍 समस्तीपुर न्यूज़ | रेलवे अपडेट 2025-26
समस्तीपुर। रेलवे ने सर्दी के मौसम में घने कुहासे (Fog) के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है।
यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षित परिचालन को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को फरवरी 2026 तक रद्द कर दिया गया है,
जबकि कुछ ट्रेनों के फेरे कम किए गए हैं।
यह बदलाव दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों का शेड्यूल अवश्य चेक करें।
🚉 फरवरी 2026 तक रद्द रहने वाली ट्रेनें
- 14523 बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस — 28 फरवरी 2026 तक रद्द
- 14524 अंबाला-बरौनी साप्ताहिक एक्सप्रेस — 28 फरवरी 2026 तक रद्द
- 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस — 3 दिसंबर 2025 से 2 मार्च 2026 तक रद्द
- 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस — 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक रद्द
🚦कम फेरे वाली ट्रेनें
- 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस — 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक हर शनिवार को रद्द
- 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस — हर मंगलवार को नहीं चलेगी
- 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस — सोमवार और बुधवार को रद्द
- 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस — सोमवार और बुधवार को रद्द
- 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस — रविवार को रद्द
- 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस — मंगलवार को रद्द
- 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस — सोमवार और गुरुवार को रद्द
- 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस — मंगलवार और शुक्रवार को रद्द
🧭 रेलवे की अपील
रेलवे ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सर्दी के मौसम में दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की गति और परिचालन पर असर पड़ता है।
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा का प्लान बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या स्टेशन पूछताछ केंद्र से ट्रेन का नवीनतम स्टेटस अवश्य जांच लें।
ये भी पढ़ें–
- मोरवा में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट: SSB ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर पैनी नजर
- ‘मेरा वोट मेरा अधिकार’ अभियान के तहत जागरूकता: समस्तीपुर में हाथों पर मेहंदी लगाकर दिया मतदान का संदेश
WhatsApp Group Join Now