चाकू के हमले में एक युवक की मौत: चाचा के साथ ताड़ी पीने गया था, मामूली विवाद में हुआ हमला

0

चाकू के हमले में एक युवक की मौत: चाचा के साथ ताड़ी पीने गया था, मामूली विवाद में हुआ हमला

चाकू के हमले में एक युवक की मौत: चाचा के साथ ताड़ी पीने गया था, मामूली विवाद में हुआ हमला

चाकू के हमले में एक युवक की मौत: चाचा के साथ ताड़ी पीने गया था, मामूली विवाद में हुआ हमला

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के ददरी पुल के पास सोमवार देर शाम एक दर्दनाक घटना हुई। यहां चाकू से हमले में एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान ददरीपुर गांव निवासी अमन कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


ताड़ी पीने के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, अमन अपने चाचा कारी पासवान के साथ ददरी पुल के पास चंदन पासवान की ताड़ी की दुकान पर ताड़ी पीने गया था।
वहीं पहले से मौजूद कन्हैया पासवान का बेटा भी ताड़ी पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।


नशे में हुई मारपीट, फिर चाकू से हमला

बताया गया है कि आरोपी युवक पहले से ही नशे की हालत में था। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
इसी बीच कन्हैया पासवान के बेटे ने जेब से चाकू निकाला और अमन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
अमन गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।


आरोपी मौके से फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

हमले के बाद आरोपी युवक वहीं से फरार हो गया। घायल अमन को तुरंत ताजपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया


चाचा मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि अमन के चाचा कारी पासवान अस्पताल लाने के बाद वहां से फरार हो गए
पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और चाचा से भी पूछताछ की जाएगी


एएसपी संजय पांडे ने क्या कहा

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि घटना ताड़ी पीने के दौरान हुए विवाद की वजह से हुई है।
आरोपी की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के बाद मृतक का चाचा क्यों फरार हुआ


घटना से गांव में दहशत का माहौल

इस हत्या के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed