Railway News: फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेंगी कई ट्रेनें, यात्रा से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल

0
Samastipur Express: मुंबई के लिए समस्तीपुर से होकर दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

Samastipur Express: मुंबई के लिए समस्तीपुर से होकर दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

📍 समस्तीपुर न्यूज़ | रेलवे अपडेट 2025-26

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर। रेलवे ने सर्दी के मौसम में घने कुहासे (Fog) के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है।
यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षित परिचालन को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को फरवरी 2026 तक रद्द कर दिया गया है,
जबकि कुछ ट्रेनों के फेरे कम किए गए हैं।

यह बदलाव दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों का शेड्यूल अवश्य चेक करें


🚉 फरवरी 2026 तक रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 14523 बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस28 फरवरी 2026 तक रद्द
  • 14524 अंबाला-बरौनी साप्ताहिक एक्सप्रेस28 फरवरी 2026 तक रद्द
  • 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस3 दिसंबर 2025 से 2 मार्च 2026 तक रद्द
  • 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक रद्द

🚦कम फेरे वाली ट्रेनें

  • 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक हर शनिवार को रद्द
  • 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेसहर मंगलवार को नहीं चलेगी
  • 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेससोमवार और बुधवार को रद्द
  • 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेससोमवार और बुधवार को रद्द
  • 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेसरविवार को रद्द
  • 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेसमंगलवार को रद्द
  • 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेससोमवार और गुरुवार को रद्द
  • 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेसमंगलवार और शुक्रवार को रद्द

🧭 रेलवे की अपील

रेलवे ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सर्दी के मौसम में दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की गति और परिचालन पर असर पड़ता है।
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा का प्लान बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या स्टेशन पूछताछ केंद्र से ट्रेन का नवीनतम स्टेटस अवश्य जांच लें।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed