Samastipur News: समस्तीपुर में ऐहोल मंदिर की तर्ज पर दुर्गा पूजा पंडाल, मिथिला पद्धति से होगी माता की आराधना

0

समस्तीपुर में दुर्गा पूजा की तैयारियां

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर जिले में इस साल दुर्गा पूजा को लेकर खास तैयारी की जा रही है। शिवकाली दुर्गा मंदिर परिसर में इस बार दक्षिण भारत के मशहूर ऐहोल मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल बनाया जा रहा है।

करीब 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पंडाल दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण होगा। कोलकाता से काम सीखकर आए 20 मजदूर 16 अगस्त से लगातार निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं।

2001 से हो रही पूजा, मिथिला पद्धति का पालन

पूजा समिति के सदस्य शिवानंद बमबम ने बताया कि यहां साल 2001 से दुर्गा पूजा की परंपरा निभाई जा रही है। पूजा पूरी तरह से मिथिला पद्धति से कराई जाती है।

इसके लिए दरभंगा से आचार्य ब्रजकिशोर झा और अवधेश झा आते हैं। खास बात यह है कि दोनों ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से देवी पूजा पर ही पीएचडी की है।

कलाकारों ने दिया मंदिर का रूप

पूजा समिति के अनुसार, कोलकाता में पंडाल निर्माण का अनुभव रखने वाले कलाकार इस बार पंडाल को ऐहोल मंदिर जैसा लुक दे रहे हैं। सप्तमी के दिन जब श्रद्धालु आएंगे तो उन्हें पूरा पंडाल बिल्कुल मंदिर की तरह दिखाई देगा।

पूजा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि इस बार की मूर्ति का निर्माण समस्तीपुर के ही कलाकार कर रहे हैं। ये सभी कलाकार पहले चेन्नई में मूर्ति कला का काम करते थे। मूर्ति निर्माण पर लगभग 4-5 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

सुरक्षा और स्वच्छता पर खास ध्यान

पंडाल में बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है। ऐसे में पूजा समिति के सदस्य और नगर पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

इस पंडाल को कई बार स्वच्छ पूजा पंडाल का पुरस्कार मिल चुका है। इस बार भी साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed