समस्तीपुर में बड़ा हादसा
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के अंगार घाट थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी वार्ड-10 में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में धान की सिंचाई (पटवन) कर रहे युवक की मौत करंट लगने से हो गई।
आकाशीय बिजली से टूटा 11000 वोल्ट का तार
जानकारी के अनुसार, आकाशीय बिजली 11000 वोल्ट के तार पर गिर गई। इसके बाद तार टूटकर खेत में गिर पड़ा। इसी दौरान खेत में काम कर रहे राजेश कुमार दास (30), पिता योगेंद्र दास, करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजन ने खेत में देखी लाश
मृतक के बहनोई ऋषि कुमार दास ने बताया कि राजेश काफी देर तक घर नहीं लौटे। जब फोन किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। परिजन खोजते हुए खेत तक पहुंचे, जहां उन्होंने राजेश की लाश पड़ी देखी। पास ही बिजली का टूटा हुआ तार भी पड़ा था।
पुलिस ने शव भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस का बयान
दलसिंहसराय डीएसपी विवेक शर्मा ने बताया कि युवक की मौत ठनका (आकाशीय बिजली) से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें–
- समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से 60 हजार रुपए लूटे, विरोध करने पर मारपीट
- विभूतिपुर सड़क हादसा: इलाज के दौरान युवक की मौत, घर में मातम
- समस्तीपुर में नाली का पानी बहाने को लेकर बवाल, महिला और 3 साल का बच्चा घायल
- समस्तीपुर नगर निगम पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन | पेंशन और वेतन भुगतान की मांग