बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे तभी हुआ हमला
समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के दरिया बेलार गांव में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों ने एक ही परिवार के तीन बच्चों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह काट लिया।
घायलों में चंदन कुमार के बेटे विक्कु कुमार (8), निक्कू कुमार (6) और अभिनंदन कुमार के बेटे कमलेश कुमार (6) शामिल हैं। तीनों बच्चों को तुरंत सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया।
मां ने सुनाई घटना की आपबीती
घटना के समय एक बच्चे की मां रंजन देवी घर के अंदर काम कर रही थीं। उन्होंने बताया कि अचानक बाहर खेल रहे बच्चों की जोर-जोर से चीख सुनाई दी। जब वह भागकर बाहर आईं तो देखा कि आवारा कुत्ता भाग चुका था और तीनों बच्चे खून से लथपथ थे।
गांव में दहशत का माहौल
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब आवारा कुत्तों ने बच्चों पर हमला किया हो। कई बार प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
अस्पताल में दवाइयों की कमी नहीं
सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन की पर्याप्त व्यवस्था है। वहीं, नगर निगम की मेयर अनीता राम ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें–
- समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से 60 हजार रुपए लूटे, विरोध करने पर मारपीट
- हाई वोल्टेज तार गिरने से युवक की मौत: समस्तीपुर में खेत में पटवन कर रहे राजेश की दर्दनाक मौत
- समस्तीपुर में नाली का पानी बहाने को लेकर बवाल, महिला और 3 साल का बच्चा घायल
- समस्तीपुर नगर निगम पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन | पेंशन और वेतन भुगतान की मांग
- समस्तीपुर में जमीन विवाद पर मारपीट: दो गुटों में लाठी-डंडे चले, चाचा-भतीजे समेत 3 लोग घायल