Samastipur News: समस्तीपुर में दिव्यांगजनों की साइकिल रैली | विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदाता जागरूकता
समस्तीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए दिव्यांगजनों ने शनिवार को साइकिल रैली निकाली। इस रैली की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर से हुई। एनडीसी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश राय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
साइकिल रैली कलेक्ट्रेट से चलकर हॉस्पिटल गोलंबर, बीआरबी कॉलेज होते हुए मोहनपुर पुल पहुंची और फिर पटेल मैदान में समापन हुआ।
लोगों से की मतदान की अपील
रैली में शामिल दिव्यांगजनों ने जनता से अपील की कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी लोग मतदान ज़रूर करें। उन्होंने कहा –
👉 “आपका एक वोट स्वच्छ और निष्पक्ष सरकार बनाने में मदद करता है। इसलिए मतदान के दिन सबसे पहले वोट करें और फिर बाकी काम करें।”
जिला प्रशासन लगातार चला रहा अभियान
जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द ही होने वाली है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है।
- कुछ दिन पहले पिंक रैली निकाली गई थी।
- छात्रों द्वारा भी साइकिल रैली आयोजित की गई।
- अब दिव्यांगजन भी लोगों को जागरूक करने में आगे आए हैं।
इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य यही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
ये भी पढ़ें–
- समस्तीपुर में आवारा कुत्तों का हमला: एक ही परिवार के 3 बच्चे घायल, अस्पताल में मिला इलाज
- समस्तीपुर में चोरी करते पकड़ा गया स्टाफ, मालकिन की हत्या कर फरार
- समस्तीपुर में नाली का पानी बहाने को लेकर बवाल, महिला और 3 साल का बच्चा घायल
- समस्तीपुर नगर निगम पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन | पेंशन और वेतन भुगतान की मांग
- समस्तीपुर में जमीन विवाद पर मारपीट: दो गुटों में लाठी-डंडे चले, चाचा-भतीजे समेत 3 लोग घायल