Samastipur News: समस्तीपुर में चोरी करते पकड़ा गया स्टाफ, मालकिन की हत्या कर फरार
Samastipur News: समस्तीपुर में चोरी करते पकड़ा गया स्टाफ, मालकिन की हत्या कर फरार
Samastipur News: समस्तीपुर में चोरी करते पकड़ा गया स्टाफ, मालकिन की हत्या कर फरार
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मथुरापुर इलाके में शनिवार (20 सितंबर) को एक दर्दनाक वारदात हुई। मसाला कारोबारी की पत्नी की उनके ही स्टाफ ने हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के सिर पर रॉड से हमला किया और उनके हाथ से सोने का कंगन निकालकर फरार हो गया।
आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस ने रविवार को आरोपी स्टाफ बिरजू (24) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने के मकसद से मालिक के घर गया था। वहां से करीब 4 लाख रुपए निकाल लिए। उसी दौरान मालकिन ने उसे देख लिया।
बिरजू को डर था कि महिला अपने पति को सब कुछ बता देंगी। इसी वजह से उसने उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान
मृत महिला की पहचान तूफा विश्वास (65) के रूप में हुई है। उनके पति विमल विश्वास समस्तीपुर में धनिया और मसाले का कारोबार करते हैं।
10 साल से कर रहा था काम
आरोपी बिरजू पिछले 10 साल से विमल के यहां काम कर रहा था। पहले उसके पिता भी वहीं नौकरी करते थे। विमल को उस पर पूरा भरोसा था, लेकिन उसी ने मालिक के घर में घुसकर हत्या और चोरी कर दी।
ऐसे पहुंची पुलिस आरोपी तक
हत्या के बाद बिरजू घर से बाहर नहीं निकला। पुलिस को शक हुआ और छापेमारी में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके घर से चोरी किया हुआ सोने का कंगन भी बरामद कर लिया है।
हालांकि, 4 लाख रुपए अब तक बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें–
- समस्तीपुर में आवारा कुत्तों का हमला: एक ही परिवार के 3 बच्चे घायल, अस्पताल में मिला इलाज
- हाई वोल्टेज तार गिरने से युवक की मौत: समस्तीपुर में खेत में पटवन कर रहे राजेश की दर्दनाक मौत
- समस्तीपुर में नाली का पानी बहाने को लेकर बवाल, महिला और 3 साल का बच्चा घायल
- समस्तीपुर नगर निगम पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन | पेंशन और वेतन भुगतान की मांग
- समस्तीपुर में जमीन विवाद पर मारपीट: दो गुटों में लाठी-डंडे चले, चाचा-भतीजे समेत 3 लोग घायल
