एचपीवी टीकाकरण के बाद 6 छात्राएं बीमार: विद्यापतिनगर के स्कूल में मचा हड़कंप, अंचलाधिकारी ने लिया स्थिति का जायजा

0

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर न्यूज | स्वास्थ्य अपडेट

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनियारपुर में गुरुवार को एचपीवी (HPV) टीकाकरण के बाद छह छात्राएं बीमार पड़ गईं।
टीका लगने के कुछ देर बाद ही छात्राओं को चक्कर, घबराहट और बुखार जैसे लक्षण दिखे, जिसके बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई।
सभी छात्राओं को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मिर्जापुर में भर्ती कराया गया।

🔹 सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा था टीकाकरण

स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण कर रही थी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार प्रसाद ने बताया कि 13 वर्ष से अधिक आयु की छात्राओं को टीका लगाया जा रहा था।

टीकाकरण के कुछ समय बाद ही पांच से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई।
एहतियात के तौर पर सभी छात्राओं को CHC मिर्जापुर भेजा गया।

🔹 बीमार छात्राओं की पहचान

बीमार होने वाली छात्राओं में —
सोनाली कुमारी, रुकसाना खातून, राधा कुमारी, आंचल कुमारी, रितु कुमारी और ज्योति कुमारी शामिल हैं।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि सभी छात्राएं कक्षा सात की हैं और अब उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है।

🔹 अंचलाधिकारी ने लिया स्थिति का जायजा

घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी कुमार हर्ष CHC मिर्जापुर पहुंचे और छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है।

🔹 डॉक्टर बोले — घबराने की जरूरत नहीं

CHC मिर्जापुर के चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में 400 से अधिक छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया गया है।
कुछ छात्राओं में कमजोर इम्युनिटी या डर की वजह से हल्की बेचैनी, चक्कर या बुखार जैसे सामान्य लक्षण दिखे हैं।

उन्होंने कहा कि “सभी छात्राएं सुरक्षित हैं, उन्हें इलाज के बाद घर भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed