Samastipur News: समस्तीपुर में नाली का पानी बहाने को लेकर बवाल, महिला और 3 साल का बच्चा घायल
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव में नाली का पानी बहाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया। इस झगड़े में एक महिला और उसका 3 साल का बेटा घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ विवाद
घटना सतमलपुर वार्ड 8 की है। जानकारी के अनुसार टोटो चालक फूलों पासवान की पत्नी मनीषा कुमारी (23) ने पड़ोसी नथुनी पासवान द्वारा उनके घर की तरफ नाली का पानी बहाने का विरोध किया। मनीषा ने पानी रोकने के लिए नाली में मिट्टी डाल दी। इसी बात से नाराज होकर नथुनी पासवान और उसके परिजनों ने मनीषा पर हमला कर दिया।
बच्चे को भी पीटा
जब मनीषा का 3 वर्षीय बेटा अंकित कुमार मां के पास आया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। बच्चे के सिर पर चोट आई है। फिलहाल मां-बेटा दोनों सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में इलाजरत हैं।
पहले भी हुआ था विवाद
पीड़िता मनीषा का आरोप है कि 2022 में भी इन्हीं लोगों ने रास्ते के विवाद को लेकर उसके ससुर लक्ष्मी पासवान की पिटाई कर हत्या कर दी थी। आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
पुलिस की कार्रवाई
वारिसनगर थाना प्रभारी सर्वेश कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई। पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें–
- समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से 60 हजार रुपए लूटे, विरोध करने पर मारपीट
- विभूतिपुर सड़क हादसा: इलाज के दौरान युवक की मौत, घर में मातम
- रिलायंस ज्वेलर्स लूटकांड में 14वीं गिरफ्तारी, 10 करोड़ के जेवरात लूटे थे
- विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर में CCTV और DRONE कैमरे की निगरानी में होगी दंगल कुश्ती प्रतियोगिता