ज्योति ने मोदी-योगी के बाद बृजभूषण से लगाई गुहार, सपना चौधरी बोलीं- अंजली मंच पर चुप क्यों रहीं
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस ज्योति सिंह के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में पवन सिंह ने ज्योति पर टिकट के लिए पास आने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में ज्योति ने कहा कि अगर बच्चे चाहिए थे तो फिर अबॉर्शन की दवा क्यों खिलाई।
ज्योति सिंह ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी, और अब उन्होंने बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह से भी मदद मांगी है।
बृजभूषण बोले- कोर्ट में मामला है, हम क्या कर सकते हैं
ज्योति सिंह की अपील के बाद यूपी के कैसरगंज से पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि,
“जब मामला कोर्ट में विचाराधीन है, एक बलिया में और एक बिहार में, तो हम या कोई और कुछ नहीं कर सकता। जो फैसला कोर्ट करेगी, वही अंतिम होगा।”
सपना चौधरी आईं पवन सिंह के समर्थन में
इस विवाद में अब हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में पवन सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि,
“अगर अंजली राघव को पवन सिंह का कमर छूना गलत लगा था, तो उन्हें उसी समय मंच पर विरोध करना चाहिए था, बाद में नहीं।”
सपना चौधरी ने कहा कि वो खुद भी कई विवादों का हिस्सा रही हैं और उनके ऊपर 35 मुकदमे चल रहे हैं, लेकिन उन्हें इन सबकी आदत हो गई है।
अंजली राघव ने दी थी सफाई
अंजली राघव ने सफाई देते हुए कहा था कि वो मंच पर कुछ नहीं बोल सकीं क्योंकि वहाँ पवन सिंह के फैंस ज्यादा थे और उन्हें डर था कि मामला बिगड़ सकता है।
ये भी पढ़ें–