Samastipur News: समस्तीपुर में 19 सितंबर को आएंगे तेजस्वी यादव | रोसड़ा, उजियारपुर और जितवारपुर में रैली
समस्तीपुर: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की बिहार अधिकार यात्रा 16 सितंबर से शुरू हो रही है। इस कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 19 सितंबर को समस्तीपुर जिले का दौरा करेंगे।
तीन जगह होंगे कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव का पहला कार्यक्रम रोसड़ा में होगा। इसके बाद वे उजियारपुर के अंगार घाट पहुंचेंगे। तीसरी जनसभा जितवारपुर हाउसिंग मैदान (समस्तीपुर) में आयोजित की जाएगी। रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी जिले में की गई है।
विधायक ने की लाठीचार्ज की निंदा
समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने इस मौके पर कहा कि पटना में पुलिस अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की वे निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वालों पर लाठीचार्ज करा रही है। अब जनता इसका जवाब देगी।
INDIA गठबंधन को लेकर बयान
विधायक शाहीन ने कहा कि INDIA गठबंधन मजबूत है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की साझा रैलियां आगे भी होंगी। उन्होंने कहा कि बिहार की बागडोर तेजस्वी यादव के कंधों पर है और गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है।
NDA पर निशाना
उन्होंने बीजेपी और जेडीयू को लेकर कहा कि NDA में अंदरूनी मतभेद हैं। न तो प्रधानमंत्री मोदी और न ही अमित शाह ने यह साफ किया है कि नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री होंगे या नहीं। इससे साफ है कि NDA में असहमति है।
प्रधानमंत्री के हालिया दौरों पर कटाक्ष करते हुए शाहीन ने कहा कि केंद्र सरकार को अब एहसास हो गया है कि तेजस्वी यादव की लोकप्रियता बढ़ रही है और उन्हें रोकना मुश्किल है।
ये भी पढ़ें–