Samastipur News: समस्तीपुर में प्रेग्नेंट महिला ने सास-ननद पर लगाया मारपीट का आरोप

0
Samastipur News: समस्तीपुर में प्रेग्नेंट महिला ने सास-ननद पर लगाया मारपीट का आरोप

Samastipur News: समस्तीपुर में प्रेग्नेंट महिला ने सास-ननद पर लगाया मारपीट का आरोप

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के रानी परती गांव में एक गर्भवती महिला ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि एक लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर उसकी सास और ननद ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता पांच महीने की गर्भवती

पीड़िता बबीता देवी ने बताया कि वह पांच महीने की गर्भवती हैं। उनकी शादी साल 2020 में अजीत पासवान से हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं – पांच साल का अजीत कुमार और डेढ़ साल का आयुष कुमार।

पति मद्रास में नौकरी करते हैं

बबीता के पति अजीत पासवान मद्रास में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में सास केरफुन देवी और ननद रीवा देवी लगातार मायके से रुपए लाने का दबाव डाल रही थीं।

मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाला

बबीता ने बताया कि जब उन्होंने मायके से रुपए लाने से इनकार किया तो सास और ननद ने मारपीट कर उन्हें दोनों बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया

मायके वालों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद पीड़िता ने अपने मायके वालों को जानकारी दी। परिजन उन्हें जख्मी हालत में सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर राहुल कुमार की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

इस मामले में रोसरा थाना प्रभारी लाल बाबू कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा गया है। महिला के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed