Samastipur News: समस्तीपुर में फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी गिरफ्तार, 5 जिंदा गोलियां बरामद

0
समस्तीपुर में फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी गिरफ्तार, 5 जिंदा गोलियां बरामद

समस्तीपुर में फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी गिरफ्तार, 5 जिंदा गोलियां बरामद

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सोनवर्षा चौक पर वाहन जांच के दौरान दोनों के पास से पांच जिंदा गोलियां बरामद हुईं। गिरफ्तार युवकों की पहचान मथुरापुर के शहाबुद्दीन (18) और अजमतउल्लाह के रूप में हुई है।

फाइनेंस कंपनी में करते थे काम

दोनों आरोपी एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं और उनका काम किस्त नहीं चुकाने वाले ग्राहकों की बाइक को सीज करना है। पूछताछ में पता चला कि सोनवर्षा चौक पर वे एक किस्त डिफॉल्टर को पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान डिफॉल्टर की जेब से पांच गोलियां गिर गईं, जिन्हें शहाबुद्दीन ने उठाकर अपनी जेब में रख लिया।

पुलिस जांच के दौरान पकड़े गए

घटना के बाद दोनों बाइक से मथुरापुर लौट रहे थे। तभी मुफस्सिल पुलिस ने वाहन जांच में उन्हें रोक लिया। तलाशी के दौरान शहाबुद्दीन की जेब से गोलियां मिलीं।

आरोपियों को जेल भेजा गया

मुफस्सिल थाना प्रभारी अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed