Samastipur News: समस्तीपुर में देर रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने चुराई आधे दर्जन से ज्यादा बकरियां

0
Samastipur News: समस्तीपुर में देर रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने चुराई आधे दर्जन से ज्यादा बकरियां

Samastipur News: समस्तीपुर में देर रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने चुराई आधे दर्जन से ज्यादा बकरियां

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर/कल्याणपुर – जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर पंचायत स्थित मनियारपुर गांव में रविवार की देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने गांव के दो परिवारों से आधे दर्जन से अधिक बकरी और खस्सी चुरा लिए।

घटना कैसे हुई

जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात बदमाश स्कॉर्पियो लेकर गांव पहुंचे और लालबाबू साहनी की पत्नी मीरा देवी की तीन बकरी व दो खस्सी तथा दिलीप साहनी की दो बकरी और दो खस्सी को उठाकर गाड़ी में भरने लगे।

विरोध करने पर छीन लिया सोने का गहना

इसी दौरान जब लालबाबू साहनी की पुत्री करीना कुमारी और अन्य लोगों ने विरोध किया, तो बदमाशों ने करीना के गले से सोने की चकती भी छीन ली। इसके बाद सभी बदमाश स्कॉर्पियो में बैठकर मुक्तापुर की ओर फरार हो गए।

पुलिस में आवेदन, जांच जारी

पीड़ित परिवार ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed