Samastipur News: समस्तीपुर में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

0
समस्तीपुर में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

वारिसनगर थाना क्षेत्र की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रामपुर विशुन पंचायत वार्ड-15 में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव के मनोज झा (40 वर्ष), पिता रामचंद्र झा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, युवक नशे का आदी था और बार-बार समझाने के बावजूद नशा करता था। बुधवार को वह गांव के पास की गाछी में बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे वारिसनगर पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

परिवार का आरोप है कि नशे की हालत में मनोज झा की पीट-पीटकर हत्या की गई है। शव को परिजन थाने लेकर पहुंचे और आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।

शराब से मौत की भी चर्चा

गांव में चर्चा यह भी है कि युवक की मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है। पुलिस ने दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस का बयान

वारिसनगर थाना अध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed