Samastipur News: समस्तीपुर में विवाहिता की मौत: मायके वालों का आरोप- दहेज के लिए गला दबाकर हत्या

0
समस्तीपुर में विवाहिता की मौत: मायके वालों का आरोप- दहेज के लिए गला दबाकर हत्या

समस्तीपुर में विवाहिता की मौत: मायके वालों का आरोप- दहेज के लिए गला दबाकर हत्या

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के शासन पंचायत में सोमवार को एक विवाहिता की लाश फंदे से लटकी मिली। मृतका की पहचान सैफुल खातून (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या उसके पति ने की है। उनका कहना है कि पति लगातार 1 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहा था और मना करने पर मारपीट करता था।


शादी के चार साल बाद घटी घटना

सैफुल खातून की शादी साल 2020 में मोहम्मद हक्कानी से हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं – हबीबा (2 साल) और केनिज (1 साल)।

हक्कानी बेगूसराय में एक गैराज में काम करता है और पत्नी के मायके वालों से बार-बार रुपये की मांग करता था। कई बार पंचायत भी हुई थी, लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया।


मायके वालों का आरोप – गला दबाकर दी गई मौत

मृतका के मामा मोहम्मद यासीन ने बताया कि हक्कानी ने हाल ही में पत्नी को बेगूसराय के किराए के मकान से अपने गांव शासन ले आया था। वह पत्नी पर मायके से 1 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा था।

मायके वालों का कहना है कि सोमवार को रुपये नहीं मिलने पर आरोपी ने सैफुल की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में फंदे से लटका दिया ताकि इसे आत्महत्या दिखाया जा सके।


आरोपी पति गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। हसनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी पति मोहम्मद हक्कानी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया।


पुलिस का बयान

हसनपुर थाना प्रभारी अकमल खुर्शीद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की तरफ से अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed