समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रोसड़ा-दरभंगा फोरलेन निर्माण स्थल के पास करियन गांव में वाहन चेकिंग के दौरान हुई।
पुलिस ने बताया कि तीनों युवक राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे थे। इसी बीच गश्ती के दौरान पुलिस को देखकर वे बाइक से भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
बदमाशों के पास से हथियार बरामद
जांच के दौरान पुलिस को उनके पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस मिले। साथ ही, जिस बाइक से वे भाग रहे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है। बाइक की जांच की जा रही है कि वह चोरी की है या किसी और की।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान
पकड़े गए बदमाशों की पहचान इस तरह हुई है:
- अविनाश कुमार उर्फ पंकज (पिता-राम नंदन राय, निवासी करूआ गांव, थाना-खानपुर)
- सचिन कुमार (पिता-उमाकांत यादव, निवासी एरौत मुसहरी गांव, थाना-रोसड़ा)
- किशन कुमार (पिता-कमलेश राय, निवासी मुक्तापुर गांव, थाना-कल्याणपुर)
पुलिस ने भेजा जेल
रोसड़ा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लाल बाबू कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी राहगीरों को लूटने की साजिश कर रहे थे, लेकिन समय रहते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
ये भी पढ़ें–
- विद्यापतिनगर में जलजमाव से हादसा: चावल से भरा ट्रक पलटा, चालक-खलासी बाल-बाल बचे
- मुंबई के लिए समस्तीपुर से होकर दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा पर चलेगी स्पेशल ट्रेन,
- सहरसा से अमृतसर के लिए शुरू होगी अमृत भारत ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
- समस्तीपुर में 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, बालान नदी में डूबने से गई जान