Samastipur News: रिलायंस ज्वेलर्स लूटकांड में 14वीं गिरफ्तारी, 10 करोड़ के जेवरात लूटे थे

0

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम से 10 करोड़ रुपए के जेवरात की डकैती मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस और राज्य एसटीएफ की संयुक्त टीम ने वैशाली जिले से एक लाख रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

वैशाली से गिरफ्तार हुआ इनामी अपराधी

गिरफ्तार बदमाश की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत गांव निवासी राजा कुमार उर्फ राजा शाह, पिता बजरंगी शाह के रूप में हुई है। राजा पर राज्य सरकार ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। उस पर वैशाली और समस्तीपुर जिले के कई थाना क्षेत्रों में करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि पिछले साल 28 फरवरी की शाम हथियारबंद अपराधियों ने रिलायंस ज्वेलर्स से करीब 10 करोड़ रुपए के जेवरात लूट लिए थे। इस मामले में अब तक कुल 14 बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि वारदात में 15 लोग शामिल थे। एक आरोपी की मौत हो चुकी है।

राजा शाह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि वह अपने गांव आया हुआ है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।

स्पीडी ट्रायल से दिलाई जाएगी सजा

एएसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों पर जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। स्पीडी ट्रायल के तहत उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी। अब इस मामले में कोई भी आरोपी फरार नहीं है और पूरी घटना का उद्भेदन हो चुका है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed