Samastipur News: समस्तीपुर में सड़क हादसा, पिकअप ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Samastipur News: समस्तीपुर में सड़क हादसा, पिकअप ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Samastipur News: समस्तीपुर में सड़क हादसा, पिकअप ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर
सब्जी खरीदने जा रहे थे घर से बाहर
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर मंदिर के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ 86 वर्षीय राजेंद्र राम को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।
राजेंद्र राम सब्जी खरीदने के लिए घर से निकले थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और वाहन समेत पुलिस के हवाले कर दिया।
बुजुर्ग की गंभीर हालत, अस्पताल में भर्ती
घायल राजेंद्र राम वासुदेव वार्ड संख्या-1 के रहने वाले थे। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की हालत गंभीर है, इसलिए बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने बताया हादसे का हाल
घायल की बहू सविता देवी ने बताया कि उनके ससुर रोज की तरह पेठिया बाजार में सब्जी लेने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
राजेंद्र राम के चार बेटे – शिवचंद्र राम (60), प्रेम कुमार (46), हरे राम (47) और अमर कुमार (35) – मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं।
पुलिस ने पकड़ा चालक
कल्याणपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चालक को वाहन सहित पकड़ लिया गया है।
उन्होंने कहा कि घायल की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें–
