समस्तीपुर में युवक को गोली मारकर किया घायल, पैर में लगी बुलेट
समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के शेरपुर दियारा गांव में बुधवार देर शाम अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान नीतीश कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे पीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
मां का आरोप – घर से बाहर निकालकर मारी गोली
घायल की मां धन्वंतरी देवी ने बताया कि गांव के ही तीन युवक घर में घुस आए और नीतीश के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद वे उसे घर से बाहर घसीट ले गए और गोली चला दी। बुलेट उसके दाएं पैर की एड़ी में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से नीतीश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस का बयान – गोली लगने की पुष्टि नहीं
विद्यापति नगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मामला आपसी विवाद का लग रहा है। फिलहाल गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। युवक का बयान दर्ज होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें–
- पटना-समस्तीपुर समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 2 दिन गिरेगा तापमान
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025: समस्तीपुर समेत 38 जिलों में बने 90,712 मतदान केंद्र
- नेपाल में हिंसा से दहशत: बिहार लौटे लोगों ने सुनाई आपबीती, बोले- “मौत सामने से निकल गई”
- TRE 3 में क्यों नहीं जारी हो रहा सप्लीमेंट्री रिजल्ट? 8 महीने से सड़क पर शिक्षक अभ्यर्थी
- 15 सितंबर से जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत,