Samastipur News: हजपुरवा में चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना: नगदी और हजारों का सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी

0

📍 चकमेहसी थाना क्षेत्र के कुशियारी चौक की घटना

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर। जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हजपुरवा पंचायत के कुशियारी चौक पर बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने एक आटा चक्की, एक सैलून और एक किराना दुकान को निशाना बनाया।
घटना में हजारों रुपये नगद और कीमती सामान चोरी हो गया। सूचना मिलते ही चकमेहसी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

💰 तीन दुकानों से नगदी और सामान पर हाथ साफ

आटा चक्की के मालिक राजीव कुमार ने बताया कि चोर खिड़की तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और गल्ले में रखी नगद राशि लेकर फरार हो गए।
वहीं सैलून संचालक मनीष कुमार ने बताया कि चोरों ने दुकान का फाटक तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे लगभग सात हजार रुपये निकाल लिए।

इसी तरह किराना दुकानदार नारायण महतो की दुकान के पिछले फाटक से चोर घुसे और चावल का बोरा, तेल, साबुन सहित हजारों रुपये का सामान लेकर भाग निकले।

🚓 पुलिस ने की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

बुधवार दोपहर दुकानदारों ने घटना की सूचना चकमेहसी थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही अपर थाना प्रभारी शब्बीर खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।
पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी दुकानदार ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी थी।

😡 ग्रामीणों में आक्रोश

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों और व्यापारियों में आक्रोश है। लोगों ने रात में गश्ती बढ़ाने और पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed