Samastipur News: ताजपुर में 10 दिन से पानी की किल्लत, जल मीनार का प्रीपेड मीटर नहीं रिचार्ज, लोगों ने NH-28 किया जाम

0

10 दिन से बंद जलापूर्ति, लोगों का गुस्सा फूटा

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर जिले के ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। वार्ड-27 के करीब 1000 से ज्यादा लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जल मीनार पर लगे प्रीपेड मीटर का रिचार्ज नहीं किया गया है, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे पूरे इलाके में जलापूर्ति ठप है।

हैंडपंप भी खराब, जीवन अस्त-व्यस्त

लोगों ने बताया कि वार्ड के सभी हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। नहाने, खाना बनाने से लेकर बच्चों को स्कूल भेजने तक हर काम में दिक्कत हो रही है।

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

परेशान लोगों ने कई बार वार्ड पार्षद और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। अधिकारी पीएचडी विभाग का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे हैं।

आक्रोशित लोगों ने NH-28 किया जाम

समस्या से नाराज होकर लोगों ने गांधी चौक के पास NH-28 को जाम कर दिया। जाम के कारण यातायात घंटों प्रभावित रहा।

राजनीतिक दलों का समर्थन

इस प्रदर्शन को भाकपा माले और राजद सहित कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिला। भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह और किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed