समस्तीपुर: गोदाम की दीवार काटकर 20 लाख के साउंड सिस्टम की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
समस्तीपुर से बड़ी खबर
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड नंबर-6 मलहटोली मुंहबन्ना के पास मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक साउंड सिस्टम टेंट गोदाम में सेंधमारी कर करीब 20 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया।
कैसे हुई चोरी
चोरों ने गोदाम के पीछे की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया। अंदर घुसने के बाद उन्होंने सबसे पहले CCTV कैमरे का वायर काट दिया और DVR भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके।
गोदाम से 35 एम्प्लीफायर सिस्टम और अन्य उपकरण चोरी किए गए। वहीं, खराब मशीनों को वहीं छोड़ दिया गया।
मालिक ने कैसे पकड़ा चोरी का मामला
गोदाम मालिक के बेटे राजेश कुमार पंडित ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे गोदाम बंद कर सोने चले गए थे। सुबह जब वे शौच के लिए उठे, तब देखा कि गोदाम का पिछला हिस्सा टूटा हुआ है और कई मशीनें गायब हैं।
पुलिस की छानबीन
घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
ये भी पढ़ें–
- पटना में दारोगा सस्पेंड: 20 लाख की बरामदगी में 17.50 लाख हड़पने का आरोप
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025: समस्तीपुर समेत 38 जिलों में बने 90,712 मतदान केंद्र
- समस्तीपुर नगर की सड़कों पर दुकानदारों का कब्जा, राहगीरों को भारी परेशानी
- समस्तीपुर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन | संजय जायसवाल बोले
- 15 सितंबर से जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, समस्तीपुर समेत कई जिलों को बड़ी सौगात