वारिसनगर में संदिग्ध हालात में शख्स की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर थाना क्षेत्र के रामपुरविशुन पंचायत के वार्ड संख्या-15 निवासी मनोज झा (42 वर्ष) की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मनोज झा गांव-गांव जाकर पुरोहित का काम करते थे।
परिजनों का बयान
परिवार के अनुसार, बुधवार सुबह वे एक जजमान के यहां पिंडदान कर लौटे थे। इसके बाद गांव के ही एक युवक के साथ नशापान करने चले गए।
दोपहर में उन्होंने अपने बेटे विश्वजीत कुमार को फोन कर बताया कि वे किशनपुर-रायपुर पथ के छोटकी गोही गांव स्थित एक लीची बगान में हैं और अत्यधिक नशा कर चुके हैं।
बेटा जब बाइक लेकर वहां पहुंचा तो उन्हें नशे की हालत में एक दोस्त के साथ पाया और घर लेकर आया। घर आने के बाद मनोज झा चौकी पर सो गए। कुछ देर बाद शौच जाने के बाद फिर लेट गए। जब परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो वे अचेत मिले। तुरंत उन्हें पीएचसी वारिसनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा पुलिस टीम के साथ पीएचसी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की कलाई और एक आंख पर चोट के निशान पाए गए हैं। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर ही पता चलेगा।
स्थानीय लोगों की राय
गांव के लोगों का कहना है कि मृतक लंबे समय से नशे के आदी थे और अक्सर उसी लीची बगान में अपने दोस्त के साथ बैठकर नशा करते थे।
ये भी पढ़ें–
- पटना में दारोगा सस्पेंड: 20 लाख की बरामदगी में 17.50 लाख हड़पने का आरोप
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025: समस्तीपुर समेत 38 जिलों में बने 90,712 मतदान केंद्र
- समस्तीपुर नगर की सड़कों पर दुकानदारों का कब्जा, राहगीरों को भारी परेशानी
- समस्तीपुर में विवाहिता की मौत: मायके वालों का आरोप- दहेज के लिए गला दबाकर हत्या
- समस्तीपुर में मोबाइल और बाइक लूटकांड का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार
- समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात,