Samastipur News: विभूतिपुर में बदमाशों ने स्कूल गार्ड को मारी गोली, नाजुक हालत में भर्ती
समस्तीपुर/विभूतिपुर: जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर सकड़ा गांव में बुधवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात अपराधियों ने एक विद्यालय के नाइट गार्ड को गोली मार दी। गोली लगने से गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान उमेश यादव के रूप में
घायल नाइट गार्ड का नाम उमेश कुमार यादव (37 वर्ष) है, जो महमदपुर सकड़ा वार्ड संख्या-3 के निवासी हैं। वे स्थानीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नाइट गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय उमेश विद्यालय के गेट पर मौजूद थे। तभी अचानक दो बदमाश आए और करीब से गोली चला दी। गोली उनकी जांघ में लगी और बदमाश मौके से फरार हो गए।
अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उमेश को दलसिंहसराय अस्पताल पहुँचाया। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें समस्तीपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज शहर के कृष्णा हॉस्पिटल में चल रहा है।
पुलिस की कार्रवाई तेज
विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उमेश की जांघ में गोली लगी है और अपराधियों की पहचान करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इलाके में दहशत का माहौल
वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाश पहले से ही स्कूल के पास घात लगाए बैठे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे पास में खड़ी गाड़ी से फरार हो गए। यह घटना इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और विद्यालय परिसर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
ये भी पढ़ें–
- पटना में दारोगा सस्पेंड: 20 लाख की बरामदगी में 17.50 लाख हड़पने का आरोप
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025: समस्तीपुर समेत 38 जिलों में बने 90,712 मतदान केंद्र
- समस्तीपुर नगर की सड़कों पर दुकानदारों का कब्जा, राहगीरों को भारी परेशानी
- समस्तीपुर में विवाहिता की मौत: मायके वालों का आरोप- दहेज के लिए गला दबाकर हत्या
- वारिसनगर में संदिग्ध हालात में शख्स की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
- समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात,